फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यूषण पर्व में उत्तम शौच धर्म के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पर्यूषण पर्व में शनिवार को उत्तम शौच धर्म मनाया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर और श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह प्रक्षाल, अभिषेक और शांतिधारा के साथ प्रवचन हुए। शाम को सामूहिक आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को उत्तम शौच धर्म के बारे में बताते हुए मथुरा चौरासी से आए शास्त्री कैलाश चंद ने कहा कि आज क्रोध, मान, माया को छोड़ने का दिन है। आज आत्मा के मंजन का दिन है। इससे पहले सुबह के समय मंदिर में पूजा प्रक्षाल और अभिषेक का कार्यक्रम हुआ। जिसमें सभी भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को सामूहिक आरती के पश्चात शास्त्री जी के द्वारा प्रवचन हुए। इसके बाद छोटा सा प्रश्न मंच भी कराया गया। बच्चों के द्वारा विचार बिंदु में विचार प्रस्तुत किए गए और छोटे बच्चों की भजन प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान दिनेश जैन सेठी, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जैन, शिखर चंद जैन, सुरेश जैन, पंकज जैन, राजेंद्र जैन, मुकेश जैन, निधि जैन, नीता जैन, सीमा जैन, सपना जैन, अभिषेक, रमेश जैन, डॉ. शीनू जैन, बीना जैन, सुनील जैन, पूनम जैन, प्रफुल्ल जैन आदि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी पर्यूषण पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह प्रक्षाल, अभिषेक और शांतिधारा हुई। शनिवार को बहन पुष्पा बैनारा ने श्रद्धालुओं को उत्तम शौच धर्म के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि उत्तम शौच धर्म को हम अपने जीवन में कैसे धारण करें। मनुष्य गति बहुत मुश्किल से प्राप्त होती है। हमें ऐसे कार्य करने चाहिए की नरक गति में हमारा बंध न हो। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के डांस प्रोग्राम ने सबका मन मोह लिया। विचार बिंदु में राज्ञा जैन के विचार सुने गए। इस दौरान दिनेश खंडेलवाल, डॉ. प्रदीप जैन, विशाल जैन, अजय जैन सेठी, राकेश जैन, श्रेयांश जैन, अविरल जैन, नितिन जैन, रितेश जैन, सुनील कुमार जैन, नरेश जैन, कस्तूर चंद जैन, भारत भूषण जैन, सुमन जैन, लीना जैन, पारुल जैन, शीलू जैन, सीमा जैन, नेहा जैन, प्रमोद जैन, निर्भय जैन, शिखर चंद जैन, बीना जैन, चंद्रप्रभा जैन, रेनू जैन, दिशा जैन, प्रिया जैन, आशीष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें