रामपुर। अग्रवाल धर्मशाला स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर अग्रवाल में गर्मी से राहत के लिए श्रद्धालुओं शिवलिंग का जलाभिषेक किया। भक्तों को साथ लेकर पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने भगवान भोलेनाथ शिव शंकर मृत्युंजय महादेव का बर्फ और गुलाब के फूलों से जलाभिषेक किया। सूर्य भगवान और इंद्रदेव की पूजा अर्चना कर मनाया। भक्तों ने यज्ञ, पूजन आदि किया। पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा के साथ भक्तों ने विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना की। पंडित ललित मोहन शर्मा, विनोद मिश्रा, राम भरोसे लाल यादव, उमेश यादव, राधा, रश्मि, ऋतु, कृष्णा, नैना आदि मौजूद रहे। संवाद