फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायन गुट से जुड़े शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने सुंदर लाल इंटर कालेज में सरकार के दो पालियों में पढ़ाने के आदेश को लेकर रोष जताया। जिला मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि अगर विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया गया तो 20 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। इस दौरान डॉ. भारत सिंह, खालिद नदीम, भालेंदु मिश्र, राजेश सहदेव, मोहम्मद फैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें