रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के शिक्षकों ने चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी काली पट्टी बांध कर विरोध जताते हुए शिक्षण कार्य किया।
संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा दो पालियों में कक्षाओं के संचालन के आदेश के कारण शिक्षकों को बहुत लंबा समय कार्य करना पड़ रहा है। जो कि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले के विरोध में संगठन से जुड़े शिक्षक 25 अगस्त को जिला विद्यायल निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट करेंगे। साथ ही 16 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन जिला विद्यायल निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। इस दौरान शुभेन्द्र पाल सिंह, शैलेन्द सक्सेना, यदुनाथ सिंह कुशवाह, चितेन्द्र कुमार यदवंशी, अजय सिंह राठौर, विक्रम कुमार आदि मौजूद रहे।