दढ़ियाल। ठेका सफाई कर्मचारियों की मांगों का निराकरण कराने के लिए भावाधस संगठन के प्रांतीय महामंत्री दीप सिंह राही के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर पंचायत दढियाल कार्यालय में प्रदर्शन किया।
ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ठेका सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पंचायत प्रशासन को कई बार मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया है। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ठेका सफाई कर्मचारियों की मांगों का निराकरण करने में आनाकानी कर रहा है। इसके चलते ठेका सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बताया कि ठेका सफाई कर्मचारी परेशान होकर अपनी मांगों के निराकरण के लिए सोमवार से नगर पंचायत कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सोनू वाल्मीकि, विपिन, अरुण, संजय, राहुल, अंकित, रितिक, विशाल, अजय, विकास, अमित, सरिता, बबीता, मनीषा, रीता और रमेश आदि मौजूद रहे।