फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 15 फरवरी से ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का हल्ला बोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। सोमवार को केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए महेश कुमार मौर्या ने कहा कि 15 फरवरी से गली-गली से दिल्ली तक हल्ला बोल कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए वह पूरी तरह से तैयार रहें।
विज्ञापन

बैठक में आंदोलन को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की घोषणा करते हुए अध्यक्ष महेश मौर्या ने बताया कि दवा विक्रेताओं की सबसे बड़ी अखिल भारतीय संस्था ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रग्सट की कार्यकारी समिति की पुणे में पिछले माह हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि एक आंदोलन गली गली से दिल्ली तक हल्ला बोल पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और महामंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि जिला संगठन भी इस आंदोलन में मजबूती के साथ भाग लेगा। जिला संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाकिर खान ने बताया कि यह आंदोलन इंटरनेट पर दवा की अवैध बिक्री के खिलाफ है।
इस बैठक में अध्यक्ष महेश कुमार मौर्या, अमित सक्सेना, राकेश कुमार मौर्य, रामरूप सैनी, सुभान अली, मनोज कुमार मौर्य और नबी हसन आदि दवा विक्रेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें