फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धर्मांतरण के लिए ले जाए जाने की सूचना पर पहुंचे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक । बस में सवार होकर दिल्ली जा रहे कुछ लोगों को हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखकर बस में सवार कई लोग भाग गए। मौके पर मिले लोगों से पुलिस ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वो क्रिसमस मनाने के लिए जा रहे थे। धर्मांतरण की बात गलत है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार को कुछ लोग बस मेें सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान किसी ने यह अफवाह फैला दी कि ये लोगद धर्म परिवर्तन करने दिल्ली जा रहे हैं। सूचना पर हिन्दू संगठन के पदाधिकारी भड़क गए और तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। पुलिस भी लोहा गांव पहुंच गई और बस को कब्जे में ले लिया।पुलिस को देख बस में सवार लोग खिसने लगे। बस में सवार लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। कोतवाल राजेश बैंसला ने बताया कि क्षेत्र के करीब 30 से 40 लोग परिवार सहित क्रिसमस मनाने दिल्ली जा रहे थे। पूछताछ में बताया है कि वे सभी प्रभु यीशु में आस्था रखते हैं और प्रत्येक बर्ष वे लोग क्रिसमस मनाने दिल्ली जाते हैं। धर्मांतरण के आरोप निराधार हैं। वहीं गो रक्षा दल के प्रमुख मुकेश पटेल का कहना है कि सूचना मिली थी कि मिलक क्षेत्र के कुछ लोग धर्म परिवर्तन करने दिल्ली जा रहे हैं जिन्हें हमने रास्ते में रोककर पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें