रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने केंद्र सरकार द्वारा कई वस्तुओं पर जीएसटी शुल्क में की जा रही वृद्घि का विरोध किया है।
सोमवार को रोशन बाग स्थित जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि एक जनवरी से केंद्र सरकार कुछ वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाने जा रही है। साथ ही व्यापारी पर बाकी स्टाक पर भी जीएसटी बढ़ाकर लगाने का प्रावधान है। ऐसा होने से व्यापार पर विपरित असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी बढ़ाने के विरोध में 10 दिसंबर को व्यापार मंडल कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर केंद्रीय वित्त मंत्री को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजेंगे। युवा जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता, कमल रस्तोगी, नवीन भाटिया, बसंत प्रजापति, हरजीत सिंह, मुनीश गुप्ता, हरीश अरोरा, महेंद्र गुप्ता, मनोज रस्तोगी आदि मौजूद रहे।