फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला टोल प्लाजा पर 121वें दिन भी जारी रहा भाकियू का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का धरना 121वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कोसा तथा नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब ने कहा कि उद्योगपतियों के दबाव में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून देश के किसान मजदूर को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। इस कारण किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कृषि कानून वापस ले और एमएसपी पर कानून बनाएं। सरकार देश के किसानों का सम्मान करते हुए कृषि कानूनों को निरस्त करे और किसान हित में एमएसपी पर कानून बनाए। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान भी किया गया। धरने में अब्दुल मुस्तफा,फहीम अहमद,जुम्मा, मोहम्मद रिजवान,शाकिर अली,इरफान हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें