फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला टोल प्लाजा पर भाकियू के धरने पर पहुंचे राकेश टिकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। गुरुवार दोपहर करीब चार बजे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जिलाध्यक्ष हसीब वारसी के साथ पिछले 49 दिनों से कोयला टोल प्लाजा पर चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे। करीब 15 मिनट तक धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों से किसानों के साथ-साथ आम आदमी का हाल भी बुरा हो जाएगा। सरकार किसानों से वार्ता ही नहीं कर रही है। हमने विपक्ष से भी सहयोग मांगा है। कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन लंबा चलेगा इसलिए धरना स्थल पर किसान यूनियन और संयुक्त मोर्चा के झंडे लगाकर धरने पर डटे रहें। आगामी पांच सितंबर को महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष हसीब अहमद, मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब, तहसील अध्यक्ष इरफान हसन, शाबिर अली, शकील अहमद, अनीस अहमद, शाकिर अली, अब्दुल मुस्तफा, जगदीश, नदीम अहमद, इरशाद हुसैन, अकरम, इश्तेकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें