फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने गल्ला मंडी पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित गल्ला मंडी पर प्रदर्शन कर कृषि कानूनों का विरोध जताया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश मंत्री कामरान खान और जिला संयोजक हारून खान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को किसान विरोधी कानून वापस ले लेने चाहिए। साथ ही एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। किसान बिना एमएसपी लिए और कृषि कानून रद्द कराए शांत नहीं बैठेंगे। सरकार की किसान-मजदूर के प्रति संवेदनशील नीति न होने के कारण ही पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने के तेल तक के दामों में आग लगी हुई है। महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। इस दौरान किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठाया और कहा कि गन्ना किसानों को भुगतान न मिलने के कारण उनकी होली के रंग फीके पड़ जाएंगे। सरकार को त्योहार से पहले गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करना चाहिए। इसके साथ ही 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाने और 21 मार्च को गाजीपुर बार्डर पर पहुंचने की किसानों से अपील की गई। इस दौरान हफीज अहमद,आरिफ अली, सादिक अली, दयाशंकर, मनोज कुमार, सफी अहमद, शाकिर अली, गुड्डू, नाजिम, अकरम खान, अहमद जान, शकील खान, महबूब अली, मारूफ,शरीफ अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें