फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाहरी गन्ने की खरीद पर भड़के किसानों का मिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। गन्ना क्रय केंद्रों पर बाहरी गन्ने की खरीद को लेकर भड़के किसानों ने त्रिवेणी चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी किसानों ने तौल पर्चियां शीघ्र जारी न होने पर मिल प्रबंधन के खिलाफ जाम लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह तमाम किसान भारतीय चढ़ूनी गुट के ब्लॉक अध्यक्ष सतनाम सिंह काहलों के नेतृत्व में मानपुर स्थित त्रिवेणी गन्ना क्रय केंद्र पहुंचे और किसानों ने बाहरी गन्ने की खरीद का आरोप लगाते हुए मिल प्रबंधतंत्र के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन तंत्र स्थानीय किसानों के गन्ने की पर्चियां जारी नहीं कर रहा है और बाहरी गन्ने की तौल कर रहा है। किसानों का यह भी आरोप था कि बाहरी गन्ने की खरीद ओवरलोड तरीके से की जा रही है। जबकि स्थानीय किसानों के गन्ने की खरीद अंडरलोड भी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को डरा धमकाकर क्रय केंद्र से भगाया जा रहा है। किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर बाहरी गन्ने की खरीदारी बंद न होने पर मिल प्रबंधक के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में सतनाम सिंह काहलो, गुरुसेवक, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, दिलबाग सिंह, हरकिशन सिंह, शमशेर सिंह, सुरजीत सिंह, मणिकरण सिंह और प्रमजोत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें