फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज किसानों ने बिजलीघर पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। पांच दिन पहले फुंके 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने पर बुधवार को किसानों का सब्र का बांध टूट गया। बड़ी संख्या में गुस्साए किसान बिजलीघर पहुंच गए और परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान छह घंटे गुजरने के बाद भी किसी विभागीय अधिकारी के नहीं पहुंचने पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी रामपुर को पत्र लिखकर शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

दढ़ियाल बिजलीघर में पांच दिन पूर्व शुक्रवार की रात 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे बिजलीघर से जुड़े नगर सहित 40 से अधिक ग्रामों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी हालांकि अगले दिन शाम को विभाग ने बिजलीघर में रखे पांच एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर से बारी-बारी से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी लेकिन किसानों का आरोप है कि उन्हें 24 घंटे में मात्र 2से 3 घंटे ही बिजली मिल रही है। जिससे उनकी फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उमस भरी भीषण गर्मी में दिन और रात के समय घर मे रहना मुश्किल हो गया है। समस्या के चलते बुधवार सुबह 10 बजे नगर सहित क्षेत्र के लौहर्रा, खंडीखेड़ा, चौखंडी, रामपुर धम्मन, इमरता, कुंडेसरा, अकबराबाद और पर्वतपुर आदि ग्रामों के बड़ी संख्या में किसान बिजलीघर पहुंच गए और परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों और बिजलीघर पर मौजूद कर्मियों ने विभागीय अधिकारियों को फोन कर बिजलीघर आने के लिए कहा लेकिन छह घंटे बीतने के बाद भी किसी भी अधिकारी ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। जिसके बाद नाराज किसानों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
शाम को चार बजे के बाद अवर अभियंता विजयपाल सिंह बिजलीघर पहुंचे और किसानों को 2-3 दिन में दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया जिसके बाद किसान वापस लौटे। धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ किसान नेता चौधरी राजपाल सिंह, बलजीत सिंह, मोहम्मद फारूक आजाद, कुंडेसरा के प्रधान लक्ष्मणगिरी महाराज, पर्वतपुर प्रधान महेश सिंह, रोहतास सैनी, मोहम्मद इब्राहिम, मंजीत सिंह, गुरमीत सिंह, सुखविंदर सिंह, हरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, विनोद, रहमत अली और मोनू आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें