रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने कहा कि बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। कहा कि जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को बिना ब्याज का कर्ज मुहैया कराया जाए। शेडयूल के अनुसार बिजली आपूर्ति दी जाए। इस दौरान गुरु प्रताप सिंह, फरहत अली खान, जमाल, आरिफ मियां, कामरान खान, हरजीत सिंह, भागीरथ सिंह ,भजन सिंह, महबूब अली, शकील अहमद, लाल सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, रिफाकत अली, शरीफ अहमद, रफीक अहमद आदि शामिल रहे।