रामपुर। हाइड्रो इलैक्ट्रिक इम्पलाइज यूनियन की मासिक बैठक पुराना पावर हाउस स्थित जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में जिला संरक्षक श्रीमान हरिबहादुर सक्सेना ने कहा कि अधिकारी अपने रवैये से बाज आएं। पेंशनरों का नाजायज तरीके से उत्पीड़न किया जा रहा है। जिला महामंत्री अजय कुमार ने कहा के कर्मचारियों एवं पेंशनरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता नरेश कुमार मौर्य तथा संचालन शिव अवतार पाल ने किया। रामवीर सिंह, रमेश यादव, असलम खां, अभिषेक नामदेव, दिलीप कुमार मौर्य, वीरेन्द्र कुमार, नरेश कुमार, आजाद मौहम्मद खां, कन्हैयालाल, राजेश सक्सेना, राजकुमार, वेद प्रकाश, विजय पाल सिंह, अजय कुमार, नरेश कुमार मौर्य, चेतराम, आशीष पटेल, धारा सिंह, अवनीत शर्मा, छत्रपाल सिंह, छोटे लाल, हरिबहादुर सक्सेना , शिव अवतार पाल आदि मौजूद रहे। संवाद