रामपुर। लखीमपुर में दो सगी बहनों की हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय से गांधी समाधि तक मार्च किया और गांधी समाधि पर कैंडल जलाकर दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों ने सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा लखीमपुर कि घटना कि जितनी निंदा कि जाए उतनी कम है। पीड़ित परिवार को न्याय मिले यह कांग्रेस पार्टी कि मांग है। कहा कि इस सरकार मे महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। शहर अध्यक्ष नोमान खां ने कहा लखीमपुर दो बहनों का अपहरण के बाद उनकी हत्या बेहद विचलित करने वाली घटना है। भाजपा सरकार सिर्फ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे सकती है लेकिन महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर सकती। इस मौके पर मामून शाह खां,काशिफ खां,अकरम सुलतान, रामगोपाल सैनी,चितरंजन श्रीवास्तव,जब्बार खां, फैसल हसन, हाजी नादिश खां,एजाज खां, विक्की मियां,शैजी सैफी,दिव्यांश सिंघल,अदील मियां,मणि कपूर,शकील मंसूरी, इरफान मंसूरी, रहमान अली, इमरोज मंसूरी, जिशान खां, शादाब खां,अंकुश अग्रवाल, शुभम रस्तोगी,शहाब खां आदि मौजूद रहे