रामपुर। कांशीराम कॉलोनी में पानी की किल्लत को लेकर पूर्व शहर अध्यक्ष मामून शाह खां के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि नगर पालिका चेयरमैन व अधिकारियों द्वारा काशीराम कॉलोनी के बाशिंदों को नजर अंदाज किया जा रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है। गरीबों को पानी नहीं मिल रहा है। पिछली सरकार द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन फट गई है। जिससे पानी की बर्बादी हो ही है। ऐसी स्थिति में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। आंदोलन करने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पेयजल समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके सैयद फैसल हसन, शकील मंसूरी, नासिर मलिक, जावेद, अमान मिया, फैज, सारिम कमर, इरफान, आदि मौजूद रहे। संवाद