फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम संबंधी समस्याओं को लेकर भाकियू अंबावता ने आंबेडकर पार्क में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विद्युत निगम से संबंधित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि शासन-प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। किसान कर्ज में दबता जा रहा है, महंगाई के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। कई किसानों ने नलकूप कनेक्शन लिए हैं, लेकिन 2 माह हो गए किसानों को अभी पूरा सामान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर किसानों को सामान उपलब्ध नहीं कराया गया तो बड़ा आंदोलन अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चरणजीत सिंह, अशोक यादव, शोएब, इजहार खान, सफदर अली,इसरार, रईस अहमद, महेंद्र सागर, शाकिर अली, सहादत अली, हाजी सगीर, सोमपाल मौर्य, दिनेश कुमार, हड़ताल सिंह यादव, जगतार सिंह, अमरजीत सिंह, रिजवान अली, मुबारक हसन, रिफाकत अली, हनीफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें