मिलक (रामपुर)। भारतीय किसान संघ के द्वारा रेलवे फाटक मिलक पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन का आज चौथा दिन है लेकिन रेलवे विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी हमारे बीच नहीं पहुंचा है। उनका आरोप है कि उन्होंने जब रेलवे अधिकारियों से बात की तो उन्होंने धरना स्थल पर आने से इंकार कर दिया। इसके बाद किसानों ने रेलवे विभाग का पुतला बनाया और उसे नगर में घूमा आग के हवाले कर दिया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की। इसके बाद किसान दोबारा धरना स्थल पर पहुंच गए जहां पर किसानों ने मांगों के निस्तारण न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। इस दौरान डॉ. राजीव गंगवार, राजवीर यादव, वीरपाल गंगवार, ब्रह्माशंकर पांडेय, रामवीर सिंह, ग़जराम सिंह, नरेश पाठक, फ़रीद अहमद, प्रमोद गुप्ता, चन्द्रप्रकाश, अरविन्द गंगवार, प्रेमबहादुर, प्रीतम सिंह यादव, भारत मौर्य, सुखबीर सिंह, मथुरा प्रसाद दिवाकर, हरिंद्र सिंह, ओमप्रकाश, रामबहादुर, पूरन लाल, सुरेश चंद्र, धर्मदत्त, लखबीर सिंह मोहन स्वरूप, छत्रपाल, सर्वेश, इरशाद हुसैन, मोहम्मद उवैस, मोरपाल, लक्ष्मीदत्त, दुर्गा प्रसाद, बुद्धसेन, पुरुषोत्तम, छेदालाल, झम्मन लाल आदि मौजूद रहे।।