फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

आप के प्रदेश प्रवक्ता फैसला खां लाला के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोपहर बाद नैनीताल हाईवे पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर फैसल ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने पिछले आठ सालों में दिल्ली की सरकारी स्कूलों का कायापलट कर दिया है। उन्होंने दिल्ली के 20 लाख गरीब बच्चों को एक अच्छा भविष्य दिया है। जब पूरे देश में हर व्यक्ति यह मानता था कि सरकारी स्कूल में अच्छी पढ़ाई नहीं हो सकती है। गरीब बच्चों को अच्छा भविष्य नहीं मिल सकता है। तब मनीष सिसोदिया ने पूरे देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी आप की बढ़ती हुई लोकप्रियता की वजह से की गई है। आप की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है। सिसोदिया की जल्द रिहाई नही हुई तो देश के कोने-कोने में और बड़े पैमाने पर आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सिसोदिया की रिहाई नहीं हुई तो पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अंसार अहमद, आसिफ मियां, डॉ जफ़र, हाजी तौसीफ़ अंसारी, राजीव गुप्ता, रजनीश शर्मा, डॉ. नाज, समीना बी, रय्यान खान, संजीव पांडेय, आलमगीर और निर्मल सिंह बाजवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें