फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विधायक ने दिए तीन करोड़ के प्रस्ताव, पांच-छह दिन में 75 प्रतिशत निधि हो जाएगी ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।सपा नेता आजम खां की विधायक निधि इस सीट से निर्वाचित भाजपा के विधायक आकाश सक्सेना को अब कुछ दिन में ही निधि हस्तांतरित कर दी जाएगी। दरअसल, विधायक ने सीडीओ को सोमवार को तीन करोड़ के प्रस्ताव दे दिए हैं। अब इन प्रस्तावों को कार्यदायी संस्था स्टीमेट बनाकर देगी। इसके बाद निधि का 75 प्रतिशत खाते में आ जाएगा।
विज्ञापन

नफरती भाषण के मामले में कोर्ट से सजा होने के बाद सपा नेता आजम खां की विधायकी रद्द कर दी गई थी। विधायकी रद्द होने तक आजम खां ने अपनी विधायक निधि से विकास कार्यों का एक भी प्रस्ताव नहीं दिया था। उनकी विधायक निधि के तीन करोड़ रुपये बचे हुए हैं जो उनकी जगह पर विधायक बने आकाश सक्सेना को स्थानांतरित की जानी है।इसके लिए सोमवार को विधायक आकाश सक्सेना ने सीडीओ नंदकिशोर कलाल को तीन करोड़ के प्रस्ताव सौंपे है। यह प्रस्ताव भेजने के बाद अब इसमें कार्यदायीं संस्था को नामित किया जाएगा। जिसके बाद 75 प्रतिशत निधि खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जिससे यह काम शुरू किए जाएंगे। इधर, विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि उनके प्रस्तावों में शहर की गलियों के निर्माण से लेकर गांवों की सड़कों का निर्माण कार्य भी शामिल है। अधिकांश ऐसी गलियां हैं, जो देश की आजादी से अब तक पक्की नहीं हो सकी थीं। जिस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतें होती थीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभागीय योजनाओं से बाकी के अधूरे कार्य और ऐसे कार्य जो जरूरी होने के बाद भी अब तक नहीं हो सके, उन्हें भी पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें