फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नई ग्राम पंचायतें जोड़ीं, पुरानी घोषित नहीं हो पाईं ओडीएफ प्लस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जनपद की 15 और ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस की श्रेणी में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले 36 ग्राम पंचायतों को 31 मार्च तक ओडीएफ प्लस घोषित करना है। इसके लिए पंचायती राज विभाग मेहनत से जुटा है। विभाग की ओर से संबंधित ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को निर्देश दिए गए हैं। ओडीएफ प्लस की निर्धारित कार्ययोजना पर तय समयावधि पर कार्य कर लिया जाए।
विज्ञापन

जनपद में 36 ग्राम पंचायतों में शामिल 42 गांवों में ओडीएफ प्लस का कार्य चल रहा है। केंद्र सरकार ने इसकी कार्ययोजना बनाकर इन ग्राम पंचायतों पर खर्च करने के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। चयनित ग्राम पंचायतों में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, हर घर शौचालय का शत प्रतिशत उपयोग तहत अन्य कार्यों को कराया गया है। जिसमें अभी भी कई ग्राम पंचायतें पिछड़ी चल रही हैं। कार्य पिछड़ा होने से 31 मार्च तक पूरा होने में संशय लग रहा है। प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी एके मिश्रा ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में 80 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। जहां कार्य शेष रह गए हैं वहां के ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देश जारी कर दिए हैं। 31 मार्च तक ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस घोषित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें