रामपुर। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की अचानक मौत हो गई। बंदी चाय पीते-पीते गिरकर अचेत हो गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार कॉलोनी के सेक्टर 13 निवासी कृष्ण अवतार 13 फरवरी से जेल में बंद थे। उन पर धोखाधड़ी का आरोप था। उनकी एक मामले में जमानत हो चुकी थी,जबकि दूसरा मामला विचाराधीन था। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य के अनुसार कृष्ण अवतार शनिवार को दोपहर बाद चाय पी रहे थे। अचानक वह गिर गए। उनके गिरते ही साथियों ने उठाने की कोशिश की,लेकिन वह नहीं उठ सके। इसके बाद उसे पहले जेल के अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल अधीक्षक का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। संवाद