फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रमुख सचिव ने किसानों से जानीं गेहूं खरीद में आ रहीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने शुक्रवार को मिलक मंडी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं खरीद में आने वाली समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि गेहूं खरीद में किसानों को कोई दिक्कत न हो।प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद आलोक कुमार शुक्रवार को रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मिलक मंडी में संचालित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और आरएफसी मनोज कुमार के साथ प्रमुख सचिव ने अपने निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मंडी परिसर में स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल करा रहे किसानों से गेहूं की तौल कराने के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि मिलक मंडी परिसर में 17 क्रय केंद्र संचालित हैं और पूरे जिले में 158 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीद की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

जिले में 15 जून तक गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र संचालित रहेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, डिप्टी आरएमओ कौशल देव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने अफसरों के साथ मिलकर गेहूं खरीद की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने गेहूं खरीद में होने वाली दिक्कतों को दूर करने का आदेश दिया। प्रमुख सचिव ने साफ कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें