फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान पक्ष पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। सैफनी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में प्रधान पक्ष पर गांव के ही युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए है। एक पक्ष के नदीम ने सैफनी थाने में प्रधान पक्ष कई के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए है। नदीम का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार को नमाज को जाते समय प्रधान के बेटे ने फब्तियां कसी थी। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष के नदीम और फाजिल घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में जब ग्राम प्रधान शाहिद से बात की गई तो उन्होंने मामूली विवाद बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें