रामपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर बुधवार को मुरारी लाल बिल्डिंग से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी गुुरुनानक मार्ग, चड्ढा ग्रुप दफ्तर के सामने से होते हुए बिशन सिंह के घर के सामने से होते हुएजगन्नाथ चावला के घर जाकर समाप्त हो गई। प्रभात फेरी में इकबाल सिंह निशान साहिब लेकर आगे आगे चल रहे थे। उनक पीछे शबदी जत्था नाम सिमरन की बहनें कीर्तन करती हुई चलीं। प्रभात फेरी में गुरजीत सिंह आहूजा, अवतार सिंह, इंद्रजीत सिंह चिटकारा, नानक सिंह, अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह, प्रीतम सिंह, गुरबचन सिंह, सुरजीत कौर, गुरमीत कौर, रंजीत कौर, अमरजीत कौर, हरजीत कौर आदि शामिल रहे।