रामपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकली प्रभातफेरी में वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतह से वातावरण गूंज उठा।
श्रीगुुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर शहर में रोजाना प्रभातफेरी निकालकर गुरु नाम की अलख जगाई जा रही है। मंगलवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई। तड़के से ही श्रद्घालु गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में एकत्र होना शुरु हो गए थे। यहां से प्रभातफेरी मनोहर सिंह के घर से सामने से गुरु नाम की अलख जगाते हुए वापस गुरुद्वारा जाकर समाप्त हो गई। अवतार सिंह, गुरजीत सिंह आहूजा, गुरवचन सिंह, मनोहर सिंह, डा. बलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमीत कौर, रविंद्र कौर, हरजीत कौर, बलविंदर कौर आदि मौजूद रहे। संवाद