रामपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकली प्रभातफेरी में वाहे गुरु के उद्घोष से फिजा गूंज उठी।
श्रीगुुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर शहर में रोजाना प्रभातफेरी निकालकर गुरु नाम की अलख जगाई जा रही है। बुधवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई। तड़के से ही श्रद्घालु गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में एकत्र होना शुरु हो गए थे। यहां से गुरुजीत सिंह के आवास के सामने पहुंची। मोहल्ले भर में प्रभातफेरी निकालने के बाद वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान गुरजीत सिंह आहूजा, सतविंदर सिंह, अवतार सिंह, अमरजीत सिंह, प्रेम अरोरा, जगजीत सिंह, मनमोहन सिंह, प्रीतम सिंह, जगजीत कौर, रंजीत कौर, सुरजीत कौर, गुरमीत कौर आदि मौजूद रहे।