रामपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी की शुरुआत गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार से हुई और गुरुद्वारा सिंह सभा होते हुए गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से दोबारा वापस गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में इकबाल सिंह निशान साहिब लेकर आगे चले। इसके साथ ही शबदी जत्था नाम सिमरन की बहनें कीर्तन करती हुई चलीं। प्रभात फेरी में गुरजीत सिंह आहूजा, अवतार सिंह, इंद्रजीत सिंह चिटकारा, नानक सिंह, अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह, प्रीतम सिंह, गुरबचन सिंह, सुरजीत कौर, गुरमीत कौर, रंजीत कौर, अमरजीत कौर, हरजीत कौर आदि शामिल रहे।