फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर जिले में गहराया बिजली संकट, मसवासी समेत 32 गांव की बिजली ठप

Wed, 23 Aug 2023 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। रामपुर में बारिश की वजह से एक बार फिर बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। हाइटेंशन लाइन में दो बार हुए ब्रेकडाउन की वजह से मसवासी समेत 32 गांव में 16 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही है। बिजलीघरों से संपर्क करने के बाद टीम बारिश में ही पेट्रोलिंग टीमें ब्रेकडाउन तलाश करने को निकल गईं। इसके अलावा पिछले दो दिन से बिजली सप्लाई बाधित होने से जिले के कई इलाकों में सप्लाई ध्वस्त हो चुकी है। आम आदमी से लेकर व्यापारी और अन्य लोग खासे परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गयी है, मगर सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे मामूली हवा और बारिश के बीच दढि़याल से मसवासी पहुंच रही हाई टेंशन लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते मसवासी समेत आसपास के गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नागरिकों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही लघु उद्योग धंधों से जुड़े लोगों के सामने भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 32 गांव बिना बिजली के परेशान हो गए। उद्योग व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष विनोद पाल ने इस मामले में व्यापारियों से बिजली उपेंद्र घेराव करने की चेतावनी दी तब बिजली अधिकारी हरकत में आ गए और हाई टेंशन लाइन में ब्रेकडाउन को शीघ्र दूर कर कर बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए टीमें भेज दी गईं। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे हाईटेंशन लाइन का ब्रेकडाउन दूर हो सका तो बिजली आपूर्ति दुरुस्त हो सकी।
विद्युत विभाग के एसडीओ भगवंत सिंह ने बताया की दढि़याल के पास हाई टेंशन लाइन में ब्रेक डाउन हो गया था बिजली कर्मियों को मौके पर भेजकर दुरुस्त करा दिया गया है। रामपुर में पिछले दो दिन से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। जिससे हर आम ओ खास परेशान है। रोजमर्रा में काम पर जाने वालों से लेकर अपना कारोबार करने वाले लोगों पर भी इसका असर पड़ा है। रामपुर शहर की अगर बात करें तो बारिश की वजह से पहाड़ी गेट, ज्वालानगर, शाहबाद गेट समेत कई इलाकों की बिजली करीब रात 12 बजे से चली गयी थी जो कि सुबह पांच बजे आ सकी थी। ऐसे में पांच घंटे लोगों को बिना बिजली के गुजारने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें