फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में यूशरा खान रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंर्तर्गत ऽनारी का अस्तित्व : पारंपरिक समाज से आधुनिक समाज तकऽ विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया, जिसमें यूशरा खान प्रथम, इकरा शाहिद द्वितीय एवं मुस्कान अमीर एवं आयशा नूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ. कामिल हुसैन, डॉ. दीपमाला सिंह ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान किया। वहीं, महाविद्यालय में आयोजित किए जा रहे रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में अभिषेक चौहान प्रथम, सुधा सैनी द्वितीय, याचना रानी एवं कमलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मास्क सज्जा प्रतियोगिता में साहब खान प्रथम, अमित दिवाकर ने द्वितीय एवं स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डायरी प्रतियोगिता में अभिषेक चौहान ने प्रथम, सुधा सैनी द्वितीय एवं शहजल कश्यप तथा खुशबू निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रशिक्षक पीयूष राठौर, रोवर्स लीडर डॉ. आरके सागर एवं रेंजर्स लीडर डॉ. रेनू ने छात्रों को प्रशिक्षण देने में सहयोग किया। जंतु विज्ञान विभाग छात्र परिषद द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कर्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें नुक्कड़ नाटिका द्वारा कोविड महामारी के बचाव का संदेश छात्रों द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें