फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पुलिस ने बिना अनुमति बाबा साहब की मूर्ति लगाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र के चुन्नावाला गांव स्थित आंबेडकर पार्क में बिना अनुमति बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगा रहे युवकों को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस द्वारा अनुमति लेने की बात समझाए जाने पर ग्रामीण मान गए और और फिर मूर्ति हटा ली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चुन्नावाला गांव में आंबेडकर पार्क है। एक वर्ग के लोगों ने आंबेडकर जयंती से पूर्व यहां बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने की योजना बनाई। शुक्रवार को उन्होंने पार्क में मूर्ति स्थापित करना शुरू किया। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ कोतवाल संदीप त्यागी पहुंच गए। कुछ देर बाद सीओ संगम कुमार भी मौके पर आ गए। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि बिना अनुमति के कोई भी मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती। कहा कि अनुमति लेने के बाद मूर्ति की स्थापना कर सकते हैं। इस पर ग्रामीण मान गए और मूर्ति हटा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें