फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ड्रोन देखे जाने की सूचना पर रात भर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात में गांवों की आबादी के ऊपर ड्रोन उड़ते देखे जाने की अफवार पर थाना पुलिस रात भर गांवों में दौड़ती रही।इस दौरान पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। शुक्रवार रात में क्षेत्र के ग्राम सिमरिया, रहसेना,चकिया हयातनगर के साथ ही आसपास के गांवों में ड्रोन देखे जाने की अफवाह पर गांवों में जाग हो गयी।लोग लाठी डंडे लेकर लोग घरों से बाहर निकल आये व पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस टीम भी गांव पहुंच गई।इस दौरान किसी भी ग्रामीण ने ड्रोन देखे जाने की जानकारी नहीं दी ।ग्रामीण यही कहते रहे कि लोगों ने देखा है। जिस पर पुलिस टीम ने ग्रामीणों को जागरूक किया और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें