शाहबाद। लोधीपुर गांव में मंगलवार की रात तीन घरों में हुई लूटपाट की घटना में शामिल बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी।
मंगलवार रात 11 बजे से लेकर देर रात एक बजे तक बदमाशों ने क्षेत्र के लोधीपुर गांव में अपना कहर बरपाया था। हथियारों से लैस नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने लोधीपुर गांव निवासी कर्मवीर, कुंवरपाल और देशराज के घर में घुसकर बदमाशों ने धावा बोल दिया था। अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए थे। तीनों किसानों के यहां से आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने लूटपाट की थी। लूटपाट का विरोध करने पर कर्मवीर के परिवार और कुंवरपाल के परिवार के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट में मामला दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर, रामपुर एसपी अशोक कुमार शुक्ला और एडिशनल एसपी संसार सिंह पीड़ित परिवार के लोगों से घटना के वारे में जानकारी करने पहुंचे थे। डीआईजी के निर्देश के बाद एसओजी समेत पांच टीमों का घटना के खुलासे के लिए टीम गठित करदी थी। लूटपाट करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में कई गांव के लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। नवागत सीओ रवि खोकर ने बताया कि उन्हें कुछ अहम सुराग मिले हैं। बदमाशों द्वारा किए गए लूटपाट में मोबाइल अभी ऑफ आ रहे है। घटना में पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है। पुलिस को कुछ लिंक मिले हैं। जोकि सीओ ने मीडिया को साफ तौर पर नहीं बताया। पुलिस का दावा है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।