फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पुलिस को दिव्यांग से भी शांतिभंग का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव में पुलिस को 80 प्रतिशत दिव्यांग और बैसाखी पर चलने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति से भी पुलिस शांतिभंग का खतरा जता रही है। पुलिस ने लोकसभा चुनाव में अशांति पैदा करने वाले लोगों को मुचलका पाबंद करने का अभियान चल रखा है। जिसके तहत मिलक के एक दिव्यांग को मुचलका पाबंद किया गया है।अब तक कोतवाली क्षेत्र में लगभग 1100 लोगों के खिलाफ कोतवाली द्वारा एसडीएम मिलक को चालानी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। मुचलका पाबंद किए लोग प्रतिदिन तहसील परिसर में आकर मुचलके भरवाकर जमानत करा रहे हैं। समन आने पर इस बात का भी खुलासा हो रहा है कि पुलिस को 80 प्रतिशत विकलांगों से भी चुनावों में शांतिभंग का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैनी निवासी 60 वर्षीय विकलांग रियासत खां का नाम भी शामिल किया है। जो कि बैसाखी के सहारे चलते हैं और एक पैर नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें कभी पता नहीं था कि उनके द्वारा भी पुलिस को खतरा हो सकता है। अब उन्हें भी अपनी जमानत करानी पड़ेगी। कहा कि उनके खिलाफ न कोई मुकदमा है और न ही कभी शांतिभंग का कोई नोटिस आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें