फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मिलक में पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी, गाड़ी में तोड़फोड़, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। दो पक्षों में विवाद की सूचना पर गांव अकौंदा का मझरा नरसिंहपुर में पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की डंडों से पिटाई की। उनकी वर्दी फाड़ दी। गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दी। हमले में दो सिपाही और एक होमगार्ड घायल हो गए। खुद को बचाने के लिए सभी को मौके से भागना पड़ा। इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात अकौंदा का मझरा नरसिंहपुर निवासी रामपाल ने डायल 112 पर रिंग करके पुलिस की मदद मांगी। उन्होंने कहा कि आजकल गांव में अपने नाना के घर रह रहा ग्राम गुलड़िया भाट का शिवम उनकी पत्नी से गलत बातें करता है। इसका विरोध किया तो उसने गालियां और धमकियां दीं। इस सूचना पर पीआरवी (पुलिस रेसपोंस व्हेकिल) की गाड़ी गांव पहुंच गई। गाड़ी में सवार सिपाही शिकायतकर्ता समेत अन्य लोगों से घटना की जानकारी लेने लगे। इसी बीच शिवम ने कुछ अन्य लोगों के साथ उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। वीडियो बनाने की कोशिश पर टीम के सदस्यों को पीटा और वर्दी फाड़ दी। यही नहीं पुलिस की गाड़ी पर पत्थर बरसाकर तोड़फोड़ कर दी। इधर-उधर भागकर खुद को बचाने वाले पुलिसकर्मियों ने थाने को सूचना दी। थाने से और पुलिस तो हमलावर भाग गए। इस हमले में सिपाही पुष्पेंद्र सिंह, मयंक राज, होमगार्ड रणजीत सिंह घायल हो गए। दोनों सिपाहियों को गंभीर चोटें आई हैं। मौके से भागे हमलावरों की तलाश के दौरान रंजीत नामक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सिपाही पुष्पेंद्र की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




-



इनके खिलाफ रिपोर्ट



पुलिस ने शिवम, परविंदर, अरविंद, रंजीत, मुकेश, वीर सिंह, ओमवती, राजवती व

सात अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



-



दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम के

साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। आरोपियों

के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य

की तलाश जारी है।



-विद्यासागर मिश्र, एसपी रामपुर



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें