रामपुर। बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान उत्तराखंड सीमा से अंतरराज्यीय दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं, पुलिस ने तीन अन्य लोगों को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि उत्तराखंड सीमा से सटी रूद्र बिलास चौकी प्रभारी अमित कुमार ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ शुक्रवार रात रुद्रपुर करतारपुर रोड पर ग्राम करतारपुर पुलिया के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं को मुरादाबाद जिले के थाना मझोला के मोहल्ला हड्डी मिल हरथला निवासी राजेंद्र सिंह तथा दूसरे ने स्वयं को जिला संभल के थाना चंदौसी के मोहल्ला मौजमपुर मौलागढ़ निवासी श्यामबाबू बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों की 42 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।
वहीं, पुलिस ने रुद्रपुर के मोहल्ला गोटिया निवासी इकराम निवासी ग्राम बरखेड़ा, जसवंत सिंह निवासी मोहल्ला भट्टी टोला और राशिद को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि अंग्रेजी शराब तस्कर उत्तराखंड प्रदेश से सस्ती शराब लाकर क्षेत्र में बेचने का काम करते हैं।