फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा कोरोना की बंदिशें हुईं खत्म, स्कूल हुए गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोविड संक्रमण काल में छात्र-छात्राओं का भविष्य स्मार्ट फोन पर पढ़ाई में सिमट कर रह गया था। दो साल कोविड संक्रमण की बंदिशें खत्म होने के बाद अब एक नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है। ऐसे में अब स्कूल, कॉलेज छात्र-छात्राओं की चहलकदमी से गुलजार होने लगे हैं। स्कूलों में शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होगा और एकांकीपन दूर होगा। सभी विद्यार्थियों को अब ऑफलाइन पढ़ाई करने से नए अनुभव मिलेंगे। कोरोना संक्रमण के बाद शिक्षा केस्तर में बदलाव पर डीएमए में शिक्षा ग्रहण करने वाले वासु शर्मा, सुमित, वंशिका कहते हैं कि स्कूल खुलने से उन्हें अच्छा लग रहा है। स्कूलों के किताबी ज्ञान के साथ अन्य जानकारियां मिलती है। स्मार्ट फोन के झंझट खत्म होने से आंखों को आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें