फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खेल सप्ताह में फुटबॉल और वालीबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 28 Aug 2024 03:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला खेल कार्यालय व जिला प्रशासन द्वारा 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल सप्ताह मनाया जा रहा है। मंगलवार को बमनपुरी शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन बालक वर्ग फुटबॉल व वालीबॉल प्रतियोगिता हुईं।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच आंबेडकर क्लव व सनवे स्कूल के बीच खेला गया। इसमें आंबेडकर क्लब ने सनवे स्कूल को 3-0 से हराया। दूसरा मैच व्हाइट हाल व डीएमए स्कूल के बीच हुआ। इसमें व्हाट हाल स्कूल ने डीएमए स्कूल को 2-0 से हराया। तीसरा मैच स्मार्ट इंडिया मॉडल स्कूल व पनवडिया स्टार क्लब के बीच खेल गया। जिसमें जिसमें स्मार्ट इंडिया मॉडल स्कूल ने पनवड़िया स्टार क्लब को 3-0 से हराया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच व्हाट हाल एवं बनाम आंबेडकर क्लब के बीच खेला गया, जिसमें व्हाइट हाल ने 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलो स्मार्ट इंडिया व स्टेडियम इलेवन के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों 0-0 के गोल के जाने बराबर से रहीं। फुटबॉल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में भूमिश पाठक, वकाउल्ला, उदयवीर सचिन विशनोई, अजित कुमार ने निभाई। ज्वालानगर को 2-0 के अंतर से हराया। फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी विद्यासागर मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस अवसर पर प्रभारी कीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें