रामपुर । पर्यूषण पर्व के सातवें दिन दिगंबर जैन मंदिर फूटा महल में उत्तम तप धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले अभिषेक शांति धारा का कार्यक्रम हुआ। अभिषेक में प्रथम अभिषेक अमन जैन द्वितीय विषयक शुभम शुभम जैन तृतीय अभिषेक नितिन जैन बजाज ने किया। उसके बाद प्रथम शांति धारा प्रमोद जैन एडवोकेट और द्वितीय शांति धारा डॉ प्रदीप जैन तृतीय शांति धारा नरेश जैन ने की मंगल आरती देवेंद्र कुमार जैन व चंद्र प्रभा जैन के परिवार द्वारा की गई।
इस मौके पर पुष्पा दीदी ने उत्तम तप के बारे में बताया और कहा उत्तम तप हमारे शरीर, व्यवहार और जीवन को खुशहाल बनाता है छोटे-छोटे नियम द्वारा हम उत्तम तप का पालन कर सकते हैं उसके बाद सभी पूजाएं की गई उससे पहले रात को दीदी द्वारा उत्तम संयम के बारे में फिर प्रवचन द्वारा सभी को संयम के बारे में बताया। संस्कृत कार्यक्रम में फल धार्मिक तंबोला का आयोजन मंदिर जी में श्रेष्ठ कृपा परिवार द्वारा किया गया जिसका भक्तों ने बहुत ही आनंद लिया और शिक्षक दिवस पर सभी गुरुओं का सम्मान जैन समाज द्वारा किया गया विचार बंधु में मास्टर तोषित जैन ने अपने विचार आचार्य श्री विद्यासागर जी के जीवन परिचय के रूप में रखें सभी भक्तों ने तालियां बजाकर उनके विचार को सराहा और उसके बाद अंकित जैन ने अपना भजन प्रस्तुत किए तालियों जाकर भक्तों ने उनके भजन की प्रशंसा की इसमें अध्यक्ष दिनेश जैन खंडेलवाल, मंत्री विशाल जैन, डॉ प्रदीप जैन अजय जैन, आशीष जैन ,प्रमोद जैन, नितेश जैन, नितिन जैन, अमन जैन, शुभम जैन, श्रेयांश जैन, अविरल जैन, अंकित जैन , निर्भय जैन, डीके जैन, भारत भूषण जैन, सुमन जैन, अनीता जैन, चंद्रप्रभा जैन, रेनू जैन, शीलू जैन, सीमा जैन, अंजू जैन ,प्रिया जैन और सोनिया जैन सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी धूमधाम से पर्यूषण पर्व का सातवां दिन उत्तम तप के रूप में मनाया गया। सुबह पूजा और प्रक्षाल का कार्यक्रम रहा जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लियापश्चात तत्वार्थ सूत्र का वाचन हुआ जिसमें मथुरा से आए पलाश शास्त्री जी ने बहुत ही सुंदर ढंग से तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रश्न मंच का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें आयोजक ने प्रश्नों की झड़ी लगाई और भक्तों ने बहुत ही सुंदर तरीके से उन प्रश्नों के उत्तर दिए यह कार्यक्रम छोटे-छोटे बच्चों के लिए बड़े लोगों के लिए सभी के लिए संपन्न कराया गयाकार्यक्रम के अंत में आदिनाथ मंदिर समिति के व्यवस्थापक दिनेश जैन ने सब का आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में शिखर चंद जैन, दिनेश सेठी, डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार जैन ,रमेश, राजीव, बीना जैन, संजू जैन, विनीता जैन ,धर्मेंद्र जैन, प्रफुल्ल जैन, पूनम जैन, सुनील जैन, शेफाली जैन ,डॉक्टर शीनू जैन, अशोक जैन और नरेश जैन उपस्थित रहे