फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लोग बोले- सांसद ऐसा हो जो बिना भेदभाव कराए विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। जिले में 19 अप्रैल को मतदान होगा। ऐसे में चौक-चौराहों, चाय की दुकानों पर चुनावी चर्चा भी तेज हो गई है। नए मतदाताओं के साथ ही बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर उत्साह है। साथ ही अपने होने वाले सांसद से लोगों की अपेक्षाएं भी हैं। नगर के पनवड़िया स्थित भमरौआ रोड पर एक पीपल के पेड़ के नीचे बैठे लोगों के बीच रविवार को चुनावी चर्चा होने लगी। इस दौरान सभी ने अपनी-अपनी पसंद बताई कि उनका सांसद कैसा हो। किसी ने कहा कि सांसद युवाओं के रोजगार की चिंता करे तो किसी ने कहा कि बिना भेदभाव के सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों का विकास कराने वाला व्यक्ति ही सांसद बने। लोगों ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य ओर खेलों पर ध्यान देने वाला सांसद हो। रामपुर में युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में ठोस कदम उठने चाहिए। साथ ही सांसद सस्ती शिक्षा के लिए भी प्रयास करे, जिससे तबके के लोग आसानी से पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन


ये बोले जागरूक मतदाता -
सांसद जिले का समग्र विकास कराने वाला हो। बिजली, पानी, शिक्षा और सड़क पर काम होना चाहिए। इसके साथ ही रोजगार की दिशा में रामपुर को आगे ले जाने वाला सांसद बनना चाहिए। - प्रशांत
-
हमारा सांसद ऐसा हो जो बुनियादी जरूरतों पर ध्यान दे और रोजगार की दिशा में नई सोच रखकर काम करे। इस समय स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लचर हैं, उनको ठीक कराए। - हरिओम
विज्ञापन


इस समय सबसे अधिक लोग रोजगार और शिक्षा के लिए परेशान हैं। शिक्षा को सस्ता करना बेहद जरूरी है। गरीब तबके को गंभीर बीमारियां होने पर सरकारी अस्पताल में ठीक से इलाज नहीं मिल पाता। इसकी भी व्यवस्था हो। - विपिन
-
गर्मी शुरू होते ही बिजली समस्या भयंकर रूप ले लेती है और बारिश होने पर सड़कें जलमग्न हो जाती है। सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम में समस्याएं रहती हैं इसका पुख्ता इंतजाम कराने वाला सांसद हो। - हिमांशू
विज्ञापन


बिजली की समस्या से निदान मिल सके। इसके साथ रोजगार और शिक्षा को लेकर मुखर रहने वाला सांसद हो। सभी वर्गों के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाए। - रोहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें