फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डीसीडीएफ के चेयरमैन के खिलाफ डीएम से मिले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। माला रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी सैनी नगर मठवाला मोहल्ले के लोगों ने शुक्रवार को डीएम जोगिंदर सिंह से मुलाकात की। कॉलोनी के लोगों का आरोप है जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) की जमीन बताकर चेयरमैन सुभाष गुप्ता लोगों को मकान खाली करने के नोटिस दे रहे हैं और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। मामले में कॉलोनी के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। कॉलोनीवासी तनवीर खान ने बताया कि डीसीडीएफ के चेयरमैन सुभाषा गुप्ता क्षेत्र की 22 एकड़ भूमि को डीसीडीएफ की बताकर लोगों के घरों का निर्माण रुकवा रहे हैं। 50-60 साल से ज्यादा पुराने आवासों को नोटिस देकर उन्हें खाली करने और बुलडोजर चलाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस भूमि पर मिश्रित आबादी के साथ करीब 15 सौ मकान बने हुए हैं, जो बेहद पुराने भी हैं। इस जमीन पर चार मंदिर और दो मस्जिद भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि जबसे सुभाष गुप्ता को डीसीडीएफ का चेयरमैन बनाया गया है, तभी से लोगों को परेशान किया जा रहा है। मामले में डीएम जोगिंदर सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। मामले में कमेटी भी गठित की गई है जो जमीन की जांच करेगी।
वहीं डीसीडीएफ के चेयरमैन सुभाष गुप्ता का कहना है कि 1966 के करीब इन लोगों को जमीन मिली। जमीन के बैनामे कैसे हुए और बैनामों पर खसरा नंबर तक नहीं अंकित है। जमीन डीसीडीएफ की है और पुराने लोगों से मकान खाली नहीं करा रहे हैं, लेकिन डीसीडीएफ की जमीन पर नए मकान नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें