फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रोमांचक मैच में पसियापुर ने रामपुर को एक विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रसूलपुर गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को रामपुर और पसियापुर के बीच रोमांचक मैच हुआ। पसियापुर की टीम ने रामपुर को एक विकेट से हरा दिया।पसियापुर के कप्तान अजहरुद्दीन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। रामपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 10 विकेट खोकर 69 रन बनाए। पसियापुर के आलम और अली ने घातक गेंदबाजी की। आलम ने चार और अली ने तीन विकेट हासिल किए। रामपुर की तरफ से सर्वाधिक 26 रन शारिक ने बनाए, जबकि फैजान ने 12, उस्मान ने 12 और अली ने 7 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पसियापुर की टीम भी नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। हालांकि, परिसयापुर की टीम ने अंतिम ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एक तरह उसे एक विकेट से जीत मिली। पसियापुरा की ओर से आफताब ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। रामपुर की ओर से जमाल ने 4 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चौकी इंचार्ज अजय कुमार राणा, डॉ. जावेद अली ने दिया। इस मौके पर टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य जुनैद अली, शमशेर अली, मेराज अली आसिफ अली, मास्टर शरीफ, गुलवेज अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें