फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पीलाखार नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Tue, 06 Aug 2024 05:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा और कल्यानपुर गांव के बीच पिलाखार नदी बहती है। रविवार की शाम एक ग्रामीण नदी में अपने पशुओं को नहलाने के लिए गया था, तभी उसने नदी में दो मगरमच्छ देखे। कुछ ही देर में नदी के दोनों किनारों पर भारी संख्या में मगरमच्छों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव के युवकों ने मगरमच्छों की मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि नदी में दो मगरमच्छ आ जाने की जानकारी मिली है। ग्रामीणों से नदी किनारे न जाने, छोटे बच्चों, बुजुर्गों को नदी से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है। वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर मगरमच्छों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि नदी में ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी भैंसों को नहलाते हैं व गांव के बच्चे वहां नहाते हैं। मगरमच्छ दिखने के बाद उनकी जान को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छों को पकड़वाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें