फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पंडित दीनदयाल चौक स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पंडिन दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के प्रणेता, राष्ट्र के सजग प्रहरी, कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज, एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील दर्शन को विश्व के सामने रखने वाले महान विचारक थे। उन्होंने हमेशा अंत्योदय के मंत्रदृष्टा, प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों की रक्षा के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजीव मांगलिक, जिलाध्यक्ष युवा ऋषभ ठाकुर, प्रदीप गुप्ता, प्रमोद आहूजा, आकाश सक्सेना, सुबोध श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, पारस मणि वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें