फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले मैनहोल और ऊबड़-खाबड़ रास्तों को दुरूस्त कराएगी नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अब नगर पालिका की ओर से शहर में खुले मैनहोल और ऊबड़-खाबड़ रास्तों को दुरूस्त कराया जाएगा। अमर उजाला की ओर से ये मुद्दा उठाने के बाद पालिका अफसरों ने संज्ञान ले लिया है। इसके लिए सोमवार को अभियान चलाकर खुले मैनहोलों को चिन्हित कराया जाएगा, जिसके बाद ये मैनहोल बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर की तमाम सड़कों और गलियों की स्थिति बदहाल है। यहां तक कि तमाम स्थानों पर तो मैनहोलों के जाल तक गायब हो गए हैं। ऐसे में बरसात के दिनों में दिक्कत यह होती है कि पानी जमा होने की वजह से मैनहोलों का अंदाजा ठीक से नहीं लग पाता है। जिस कारण हादसे की गुंजाइश अधिक होती है। खासकर, ऐसे लोगों के लिए जिनका उन मार्गों से रोज गुजरना नहीं होता है। अमर उजाला ने रविवार 10 जुलाई के अंक में शहर की इसी बदहाल को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद अब बरेली गेट पर मजार के पास और बरेली रोड के खुले मैनहोल बंद किए जाएंगे। साथ नगर पालिका की ओर से अभियान चलाकर ये चिन्हित किया जाएगा कि कहां-कहां ऐसी स्थिति है, ताकि उन्हें समय रहते बंद कराया जा सके। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. इन्दुशेखर मिश्रा ने बताया कि शहर में खुले मैनहोलों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें