रामपुर। जनपद में संचालित धान क्रय केंद्रों पर धान की आवक के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने रविवार को सभी धान क्रय केंद्र एवं भंडारण डिपो को खोलने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे रविवार को भी क्रय केंद्रों पर धान की नियमानुसार खरीद कराएंगे।