स्वार (रामपुर)। नायब तहसीलदार ने बिलासपुर तिराहे से गुजर रहे रेत से लदे ओवरलोड डंपर को सीज कर दिया है। नायब तहसीलदार शरद सिंह ने राजस्वकर्मियों और पुलिस को साथ लेकर कोसी नदी के विभिन्न घाटों पर छापा मारा। टीम के आने की पूर्व सूचना मिलते ही रेत खनन के धंधे में लिप्त धंधेबाज अपने वाहन लेकर फरार हो गए। रात में ही नायब तहसीलदार स्वार में बिलासपुर तिराहे से गुजर रहे थे कि इसी दौरान टेलीफोन एक्सचेंज के पास रेत से लदा एक डंपर आते रोक लिया। चालक से रायल्टी तलब की गई। डंपर में अभिलेखों में दर्शाए गए भार से कई गुना अधिक लोड लदा था, जिसके चलते डंपर को सीज कर दिया गया। संवाद