रामपुर। कोर्ट ने महिला की हत्या के मामले में इस्लाम सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश बिलासपुर पुलिस को दिए हैं। मामला बिलासपुर कोतवाली के मोहल्ला शीरी मियां से जुड़ा है। यहां के रहने वाले सलीम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। उसका आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। रंजिश में उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई और उसके घर से रुपये भी गायब कर दिए गए। आरोप है मोहल्ले के ही इस्लाम असलम और मेहराज ने 15 मार्च 2020 को उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। अधिवक्ता शंकर लाल लोधी के मुताबिक कोर्ट ने इस्लाम असलम और मेहराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं