रामपुर। सोमवार को जिले में 50 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया, जिसमें कुल एक हजार लोगों ने टीका लगवाया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में सोमवार को 321 लोगों ने पहली डोज और 679 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इसमें 45 से 60 साल आयु तक के 229 लोगों ने पहली डोज और 419 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वाले 89 लोगों ने पहली डोज और 257 लोगों ने दूसरी डोज लगाई गई। सोमवार को दो हेल्थ केयर वर्कर ने पहली डोज और एक हेल्थ केयर वर्कर ने दूसरी डोज लगवाई। इसके साथ ही एक फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली डोज और दो फ्रंटलाइन वर्कर ने दूसरी डोज लगवाई।